गोपालगंज, सितम्बर 24 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के बरवा वृत्त गांव में बुधवार की देर शाम ताड़ के पेड़ से खाजा गिरने का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर इमरजेंसी वार्ड में चले गए। जहां उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। जख्मी लोगों में राजवंशी गोंड का बेटा भीम गोंड, भीम गोंड की पत्नी आशा देवी, बेटी गीतांजलि कुमारी व शर्मिला कुमारी शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया कि उनके पड़ोस के लोगों के ताड़ के पेड़ से खाजा टूटकर उनके घर के समीप गिरता था। ...