बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मई गांव में एक जर्जर ताड़ का पेड़ बाइक पर गिरने से भासकेन्द्र कुमार और अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके के सूखे पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...