बेगुसराय, मई 20 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के चकबल नगर वार्ड-20 में पोखरा पार इलाके के बगीचे में बुधवार की दोपहर में एक ताड़ी विक्रेता करीब 35वर्षीय पप्पू चौधरी के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। उसके बाद बदमाश भाग गए। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घायल ताड़ी उतार कर लाया और बेचने बैठा। इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे चार-पांच लोग दुकान आए। उससे बकाया राशि की मांग की गई। इस कारण बदमाशों ने उसको चाकू से उसके गर्दन, सिर, हाथ आदि पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप तत्क्षण परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इधर, गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले...