मोतिहारी, अप्रैल 7 -- विनीत कुमार, बंजरिया । जहरीली शराब से हुई मौत के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का इतना माहौल बन गया है। ताड़ी पीने वाले भी इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनके नहीं चाहने पर परिजन जबरन अस्पताल ले जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हाल के दिनों में कई लोगों ने ताड़ी पी थी। जब से शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी तो उसके बाद अधिकांश ग्रामीण महिलाएं अपने पति को लेकर जबरन इलाज के लिए अस्पताल का रुख कर रही हैं। वहीं कुछ लोग अपना इलाज करा कर अपने घर लौट जा रहे हैं। जबकि कुछ डॉ की सलाह पर भर्ती हो जा रहे हैं। सदर अस्पताल में हरदिया पंचायत के रामचंद्र राम और ललन राम डर से सोमवार की सुबह से सदर अस्पताल में भर्ती है। रामचंद्र राम ने बताया कि वे खेती बारी कर अपना जीवन यापन करते हैं। अस्पताल में जाने के बाद मरीजों को...