बिहारशरीफ, जून 21 -- पेज 5 ताड़ी पीने के विवाद में दोस्त पर किया जानलेवा हमला सिर पर ईंट मारा और उठाकर पुल के नीचे फेंका शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चेवाड़ा के वसंत गांव में ताड़ी पीने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बसंत गांव का सूरज नोनिया गंभीर रूप से घायल हो गया है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों रविवार को पिंडशरीफ गांव के समीप ताड़ी पी रहे थे। ताड़ी पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नागो पासवान ने समीप में रखी ईंट उठाकर सूरज के सिर पर मार दिया और फिर कंधे पर उठाकर एक पुल के नीचे फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से पावापुरी रेफर कर दिया गया। (श...