दरभंगा, अप्रैल 2 -- केवटी, । स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र की विभिन्न ताड़ी दुकानों में छापेमारी कर नौ लोगों को नशे की हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार सर्व प्रथम पुलिस केवटी हटिया स्थित ताड़ी दुकान में छापेमारीकर वहां से मधुबनी जिले के औंसी थाना के खैरीबांका गांव के मो सोनू, कवटी के अजीत सहनी उर्फ दसई सहनी, मोहन सहनी, पैगंबरपुर के संतोष साहू उर्फ अंतोष और गठुली गांव के मो शमीम को हिरासत में लिया। इसके साथ ही औंसी थाना के धेपुरा निवासी कृष्ण मोहन यादव को भी वहीं से पकड़ा गया।इसके बाद खिरमा पथरा स्थित ताड़ी दुकान पर कार्रवाई करते हुए खिरमा के कमलेश कुमार पासवान और विरेंद्र कुमार राम को पुलिस ने पकड़ा। वहीं दिघीयार हटिया स्थित ताड़ी दुकान ...