गोपालगंज, मई 24 -- सिधवलिया। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान कबीरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुशील कुमार मांझी के रूप में की गई है। वह बहारन मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि सुशील कुमार मांझी शनिवार की सुबह ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, मातम इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास...