गाजीपुर, मार्च 9 -- रेवतीपुर। क्षेत्र के ताड़ीघाट ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को भवन के अंदर करीब पांच फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया। सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पंचायत भवन के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और सांप की तेज फुफकार सुनकर लोग उससे दूरी बनाकर खड़े रहे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत एक स्नेक कैचर को बुलाया। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में कैद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई। वन विभाग के अनुसार किंग कोबरा बेहद जहरीले सांपों में से एक है। इसके काटने के बाद समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा हो सकता है। क्षेत्रीय व...