नैनीताल, जनवरी 28 -- गरमपानी, संवाददाता। बीते मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद ताड़ीखेत विकासखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में देर शाम से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम का कहना है कि बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनों के ऊपर पेड़ गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय टीमों ने लाइन दुरुस्त कर देर शाम आपूर्ति सुचारू कर दी है। वहीं बेतालघाट के आधा दर्जन से अधिक गांवों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गजेंद्र बिष्ट ने बताया कि बारिश के चलते कई स्थानों पर फ्यूज खराब हो गए थे, जिन्हें सही कर दोपहर 2 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.