भागलपुर, मार्च 20 -- सन्हौला प्रखंड के आठ पैक्स में हुए चुनाव में जनता ने इस बार कई रिकॉर्ड बना दिए। मतगणना 18 मार्च की देर रात शुरू हुई और 19 मार्च को सुबह नौ बजे समाप्त हुई। छह नए चेहरे को मौका मिला। सन्हौला पैक्स से विश्वजीत यादव निर्विरोध रहे, तो ताड़र मकरपुर पैक्स से अर्जुन साह ने हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीता और अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। बैजाचक से सौरभ कुमार साह दो बार रिकॉंटिग में मात्र चार वोट से जीते। अरार पैक्स से नरेंद्र कुमार पासवान, सनोखर पैक्स से नए चेहरे में मोतीलाल लाल भगत, माधोपुर बथानी पैक्स से रामप्रवेश मंडल, मदारगंज अदालपुर पैक्स से अजय कुमार महतो ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने सभी जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरण किया।

हिंदी...