बक्सर, मार्च 9 -- निर्णय बड़ी योजनाओं से जुड़े कार्य के लिए टेंडर निकालेगी नगर परिषद घाटों के देख-रेख सर्वे के लिए दो बोट की खरीददारी पर विमर्श फोटो संख्या 21 कैप्शन - सोमवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित सशक्त समिति की बैठक में भाग लेती अध्यक्ष कमरून निशा, ईओ ऋत्विक सिंह, बबन सिंह, अंजू सिंह व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के सभाकक्ष में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद कमरुन निशा व संचालन ईओ कुमार ऋत्विक ने किया। इस बैठक में कुल पांच एजेंडों को लेकर समिति के सदस्यों ने चर्चा की। मिली जानकारी के अनुसार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के बीच अन्यान्य के तहत भी कई पहलुओं पर निर्णय बना। मुख्य पार्षद ने बताया कि इस दौरान नगर के महत्वपूर्ण व बड़े योजनाओं से जुड़ी कार्य को कराने के ...