आगरा, मार्च 15 -- ताजमहल परिसर में रविवार को मधुमक्खियों के झुंड के कारण पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियां उड़कर पर्यटकों की ओर पहुंच गईं। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पर्यटक रुमाल, दुपट्टा और कपड़ों से चेहरा ढककर बचाव करते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एहतियात के तौर पर करीब आधा घंटे तक ताजमहल में प्रवेश रोक दिया गया। ताजमहल के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट प्रिंस वाजपेई ने बताया कि परिसर में कोई स्थायी छत्ता नहीं टूटा था। शनिवार शाम को मधुमक्खियों का एक झुंड पेड़ पर आकर बैठ गया था। रविवार सुबह तेज हवा चलने से झुंड उड़ गया। मधुमक्खियां पर्यटकों की ओर चली गईं। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत पर्यटकों को वहां से हटा दिया। पर्यटकों के निकलने के बाद...