आगरा, जून 27 -- ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार ने पड़ोसी शोरूम संचालक और उसके परिजनों पर मारपीट और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। महादेव गली फतेहाबाद रोड निवासी संदीप बघेल ने पुलिस को बताया कि ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास यूपी लेदर हाउस के नाम से दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि सामने स्थित मार्बल हैंडीक्राफ्ट शोरूम के संचालक शहनवाज खान उर्फ सन्नू, उसके भाई इमरान खान और पुत्र साजी उनसे रंजिश रखते हैं। आठ जून को दोपहर करीब 12 बजे कुछ पर्यटक उनकी दुकान पर खरीदारी करने आए थे। जिनके साथ एक समुदाय विशेष का गाइड था। यह बात आरोपितों नागवार गुजरी। आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की की। पेट में लात मार कर गिरा दिया। दुकान बंद करने की ...