ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी, मुंबई में हड़कंप
नई दिल्ली, मई 6 -- ताज महल पैलेस और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी मिलने से मुंबई में हड़कंप मच गया। धमकी भरे फोन कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने ताज महल पैलेस होटल और ट्राइडेंट होटल को फोन कर आतंकी हमले की चेतावनी दी। फोन करने वाले ने दावा किया कि दोनों होटलों को आतंकी हमले का निशाना बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही होटल मैनेजमेंट ने मुंबई पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ऐक्शन में आई और दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई लेवल पर अलर्ट कर दिया और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.