मथुरा, मई 2 -- होडल और कोसीकलां रेलवे स्टेशन के बीच चल रही ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस पर किसी ने लोहे का पाइप फेंक कर मारा, जो ट्रेन के कोच संख्या डी-6 में सफर कर रहे यात्री के चेहरे पर लगा। घायल यात्री को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतार कर रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। परिजन यात्री को निजी अस्पताल ले गए। बाद में घायल और उनका परिवार वापस फरीदाबाद लौट गया। नई दिल्ली से चलकर झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 8:23 बजे होडल और कोसीकलां के बीच चल रही थी। इसी दौरान किसी ने ट्रेन पर करीब ढाई फीट लम्बा पाइप का टुकड़ा फेंक कर मारा, जो ट्रेन के कोच संख्या डी-6 की आपातकालीन खिड़की का कांच तोड़ कर सीट संख्या 29 पर बैठे यात्री के चेहरे पर लगा। इससे यात्री घायल हो गया। अचानक ट्रेन का शीशा टूटने और लोहे का पाइप लगने से यात्री के ...