अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- सैदापुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजूपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान एवं वार्षिकोत्सव के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में कक्षा एक से आठ तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संजना पुत्री शिव कुमार को साइकिल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक मो. हसनैन, असद हबीब, विन...