अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। मोहर्रम माह के मौके पर इमाम बाड़ा रियासल अली, फूल चौक पर ताजिया बनना शुरु हो गया है। साथ ही मजलिसें भी शुरु हो गई हैं। शमीम अख्तर बॉबी ने बताया कि जिस ताजिये की ऊंचाई पहले 12 फीट हुआ करती थी, इस बार उसे घटा दिया गया है। इस बार साढ़े नौ फीट का ताजिया बनाया जा रहा है। शासन के निर्देश है कि ताजिये की ऊंचाई अधिक न हो। साथ ही बताया कि ताजिये का जुलूस 4 मोहर्रम शनिवार की शाम चार बजे इमाम बाड़ा से उठकर गली इमाम बाड़ा हकीम तफ्ज्जुल हुसैन टनटन पाड़ा, मस्जिद शियान, चौक बुंदू खां, जामा मस्जिद से चंदन शहीद रोड से घास की मंडी चौराह से वापस होकर ऊपर कोट से फूल चौराहा होते हुए इमाम बाड़ा पर समापन होगा। यह भी पढ़ें- 26 को शिया समुदाय निकालेगा मातमी जुलूस, मजलिस ए गम आयोजित जुलूस में अंजुमन सोगवार व अंजुमन यादगारे हुसैनी मातम करे...