मऊ, जून 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में बड़ागांव स्थित ताजिया मार्ग पर सड़क को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने के लिए नगर पंचायत द्वारा ईंट की टुकड़ियां एवं मिट्टी डालकर समतल किए जाने का कार्य शुरु करा दिया गया है। जिससे मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और लोगों को बेहतर मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।कोतवाली परिसर में विगत दिनों हुई शांति समिति की बैठक में वार्ड के सभासद प्रतिनिधि फिरोज हैदर ने बदहाल हो चुके मार्ग पर मिट्टी व बोल्डर सहित राबिश गिराकर मार्ग को ठीक कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- बिना नई परम्परा शुरु किए मनाएं मोहर्रम का त्योहार नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा वार्...