गोरखपुर, जून 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर के जंगल झझवा में लगे ताजिया मेले में किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम मेले में गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही इंद्रजीत गौड़ उर्फ आर्यन और अमर गौड़ ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की, जिससे हाथ में पहनी चूड़ियां टूटकर किशोरी के हाथ में धंस गईं और वह घायल हो गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग निकले। बाद में परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...