उरई, जून 26 -- कोटरा। कोटरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बालू से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। तीनों युवक कोटरा से ताजिया देखकर लौट रहे थे। उरई के मोहल्ला गणेशगंज निवासी 22 वर्षीय बरकत पुत्र नासिर खान, 23 वर्षीय सौरभ खान पुत्र हाफिज इस्माइल तथा मोहल्ला तालपुरा निवासी 20 वर्षीय अरबाज शाह पुत्र मुराद अली शाह मुहर्रम के अवसर पर उरई में छड़ एवं ताजिया देखने गए थे। देर रात करीब दो बजे तीनों एक ही बाइक से एट रोड होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटरा की ओर से बालू भरकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी...