मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस में तलवार भांजने वाले कांटी थाने में तैनात दारोगा मुस्तकीम खान को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ताजिया जुलूस में तलवार भांजते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। वीडियो की जांच और सत्यापन में पता लगा कि कांटी थाने में तैनात दारोगा मुस्तकीम खान का यह वीडियो है। ताजिया जुलूस के दौरान वह भीड़ में दोनों हाथ में तलवार लेकर भांज रहे थे। यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस में तलवार भांजने वाले दारोगा लाइन हाजिर इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीड...