कटिहार, जून 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: मुहर्रम को लेकर निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह और शाम के वक्त जिन इलाकों से जुलूस निकाला जाएगा उन इलाकों में शट डाउन लिया जाएगा l जुलूस निकलने के बाद पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी l उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस को लेकर किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने को लेकर विभाग ने पुख्ता तैयारी की है l जिन स्थानों पर तार की ऊंचाई कुछ कम थी वहां तार को और ऊंचा किया गया है l विभाग के मानव बल को भी प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है l रूट चार्ट के अनुसार जिन मार्गों से जुलूस गुजरेगा उन सड़कों पर बिजली तार और पोल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है...