गोरखपुर, जून 26 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में शुक्रवार दोपहर ताजिया जुलूस के दौरान झंडा लहराते समय स्टील के पाइप का एचटी (हाईटेंशन) लाइन से संपर्क हो जाने पर 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बरगदही के पंवरिया टोला से दोपहर करीब दो बजे ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल युवक स्टील की पाइप पर इस्लामी झंडा बांधकर आगे बढ़ रहे थे। गांव के बाहर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन से पहले सड़क के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार से पाइप छू गया। संपर्क होते ही तेज करंट दौड़ गया और झंडा जलने लगा। इसकी चपेट में आकर बरगदही निवासी सलमान (30), पुत्र लतीफ, ग...