सीतामढ़ी, जून 27 -- रमेश कुमार परिहार। थाना क्षेत्र के जगदर रैन पर शुक्रवार को ताजिया जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, जगदर रैन पर आसपास के कई गांवों के ताजिया का जुटान हुआ था। इसी दौरान ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। झड़प के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप...