झांसी, जून 17 -- झांसी। आगामी त्योहारों को लेकर डीएम गौरांग राठी ने पीस कमेटी बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में शांति व्यवस्था बनाने के लिए गणमान्य नागरिकों धार्मिक गुरु के साथ वार्ता की। त्योहारों के तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- दस फीट से अधिक नहीं होगी ताजिया की ऊँचाई:डीएमत्योहारों की तैयारियों की समीक्षा निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस में ताजिया की ऊंचाई तय सीमा से अधिक न हो। त्योहारों में विघ्न डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। ताजिया रूट में बिजली के खंभों पर लगे तार दुरुस्त रहें। पीस कमेटी बैठक में डीएम ने जनपद में 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में सभी धर्मगुरुओं सहित आम जनमानस को आमंत्रित किया। मुहर्रम दौरान डीजे म्यूजिक सिस्टम संचालन के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ...