कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर कोतवाली में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं व नागरिकों से कहा गया कि मोहर्रम में अमन-चैन बनाए रखें। शांतिपूर्वक लोग ताजिया निकालें। बैठक में एसडीएम आकाश सिंह व सीओ शिवांक सिंह ने लोगों से संवाद करते मोहर्रम के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्च किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन ...