रामपुर, जून 24 -- ताजिए देखकर मंगलवार रात लौट रहे बाइक सवार दो युवक हाईवे पर सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिलक थाना क्षेत्र के जालिफ नगला निवासी 17 वर्षीय समी खान और उसका साथी सादिक बरेली के अगरास गांव से मेंहदी के कार्यक्रम देखकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र के लाभारी के समीप अचानक एक सांड हाईवे पर आ गया। तेज रफ्तार बाइक सांड से टकरा गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायलों को मिलक नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद समी खान को मृत घोषित कर दिया। वही उसके साथी स...