नई दिल्ली, मार्च 18 -- भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में वाराणसी जेल में उम्रकैद काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के फर्रुखाबाद के नाला मछरट्टा स्थित घर में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण विस्फोट हो गया। धमाके में बेसमेंट की छत उड़ गई। चार मंजिला भवन की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना में उनके दो बेटों समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन को लखनऊ रेफर किया गया है। इस धमाके से एक बार फिर 1997 में हुए यूपी के चर्चित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्रह्मदत्त द्विवेदी बड़ा नाम थे। उन्हें बसपा प्रमुख मायावती का जीवन बचाने वाला नेता माना जाता है। साल 1995 के गेस्ट हाउस कांड में जब मायावती पर हमला हुआ था तो वो ब्रह्मदत्त द्विवेदी ही थे जिन्हें बसपा प्रमुख ने पहला फोन किया था। कहा जाता ...