ताजा कूड़ा डालने के लिए समिति तीन दिन में जमीन तालाशेगी
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर से रोजाना निकलने वाले ताजा कूड़े को अब बंधवाड़ी नहीं भेजा जाएगा। कूड़े को एकत्रित करने और उसका निस्तारण करने के लिए नई जगह तालाश की जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद गुरुग्राम के उपायुक्त ने रोजाना पैदा होने वाले ताजा कचरे के निपटान और निस्तारण के लिए एक नई जमीन की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पांच वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसे अगले तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का समय दिया गया है। गौरतलब है कि शहर में ताजा कूड़ा अलग से डालने के लिए पिछले दस साल से जमीन की तलाश चल रही है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के सख्त आदेशों के बाद भी निगम अधिकारी अब तक उपयुक्त जगह तलाशने में नाकाम रहे थे, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.