आगरा, फरवरी 25 -- ताज महोत्सव के दौरान नगर निगम ने 'प्लास्टिक हाएस्ट' नामक रचनात्मक अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रामा सीरीज मनी हाएस्ट की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। एचसीएल फाउंडेशन की टीम ने माय क्लीन सिटी अभियान के तहत सहभागिता की। कलाकारों ने संदेश दिया कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। लोगों को कपड़े व जूट के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...