आगरा, मई 25 -- UP News: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचे। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे। यहां ताज का दीदार करने के बाद वह जयपुर के लिए निकल गए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, 'दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।' यह भी पढ़े...