आगरा, नवम्बर 23 -- ताजमहल का दीदार करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल आगरा नहीं पहुंचा। सुरक्षा कारणों से दरगाह हजरत निजामुद्दीन जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऐन वक्त पर आगरा का दौरा भी रद कर दिया। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल संघीय मंत्री मुसादिक मलिक के नेतृत्व में भारत आया था। यह प्रतिनिधिमंडल 21 और 22 नवंबर को दिल्ली में आयोजित सभ्यतागत संवाद फोरम में शामिल होने पहुंचा था। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से आयोजित इस संवाद के दौरान पाकिस्तानी मेहमानों को हुमायूं का मकबरा, दिल्ली हाट और आगरा भ्रमण की अनुमति दी गई थी। आगरा में उन्हें ताजमहल का दीदार करना था। यह भी पढ़ें- 'इतना ऊंची आवाज में क्यों बात कर रहे भाई', आतंकवाद पर सवाल से चिड़ गए पाकिस्तानी मंत्री हालांकि दरगाह हजरत निजामुद्दीन जाने की अनुमति नहीं म...