नई दिल्ली, जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश का आगरा शहर खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जहां ताजमहल का दीदार करने लोग दूर-दूर से आते हैं। मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था और ये दुनिया के 7 में से एक है। ताजमहल की खूबसूरती देख हर कोई उसकी कारीगरी की तारीफ करता है और आगरा ताजमहल के लिए जाना भी जाता है। लेकिन आगरा में ताजमहल के अलावा भी घूमने की कई सुंदर जगह हैं। चलिए बताते हैं आगरा जाएं, तो ताजमहल के अलावा किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।आगरा में कहां घूमें-1- आगरा फोर्ट ताजमहल से कुछ ही दूरी पर है आगरा फोर्ट, जिसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है। आगरा फोर्ट लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है। इस किले के अंदर किले के अंदर जहांगीरी महल, खास महल, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद, शीश महल जैसे स्मारक देखने को मिलेंगे।2- फ...