बेंगलुरु, मई 28 -- कर्नाटक की राजनीति में एक बड़े बदलाव की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3 बजे वे आधिकारिक तौर पर अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं। यानी अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। इससे पहले सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' की थी। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों को सूचित किया कि वे लंच के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मिले गले इससे पहले, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सिद...