समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने रविवार की रात रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के हाईवे से एक कार समेत उसमें रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया। मौके पर कार चालक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर रात्रि गश्ती दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर शराब की बरामदगी की गई है। कार में 34 कार्टन में कुल 292.845 लीटर शराब पाया गया। गिरफ्तार धंधेबाज उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम बरहण्डा गांव का मो. राजा बताया गया। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...