समस्तीपुर, जून 26 -- ताजपुर। ताजपुर से होकर मुख्य रूप से दो नदियां गुजरती है। जिसमें पहली जमुआरी नदी जो इसके उत्तरी छोर से गुजरती है। जमुआरी नदी एक अरसे से मृतप्राय बनी हुई है। वहीं दूसरी नून नदी जो सीमावर्ती वैशाली सीमा से सटे दक्षिण-पश्चिम छोर से होकर गुजरती है। यह भी पढ़ें- सोन-कोहिरा लिंक परियोजना से नहर शाखाओं से जोड़ना जरूरीनदी किनारे की स्थिति नून नदी के किनारे ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरुआ, कोठिया के अलावे बंगरा एवं सरसौना पंचायत का कुछ भाग पड़ता है। मिली जानकारी के मुताबिक जलवायु परिवर्तन एवं प्रचंड गर्मी के कारण कोठिया, मुंदीपुर, हसनपुर कैजू, तकिया घाट आदि जगहों पर इस बार नून नदी पूरी तरह सूख गई है। नदी के आर पार आवाजाही के लिए नदी की तलहटी से होकर रास्ता बना लिया है।स्थानीय निवासियों की यादें सादीपुर के उदय सिंह अपने बचपन की या...