समस्तीपुर, मई 24 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय फोरलेन पर शनिवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक टोटो चालक को घेरकर छिनतई की कोशिश की। इस दौरान टोटो चालक के पास में पैसा नहीं रहने पर उसके साथ मारपीट कर एंड्राइड मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गया। टोटो चालक बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव का मुकेश कुमार बताया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वह टोटो पर ताजपुर में टाइल्स लोड कर उसे पहुँचाने हरपुर भिंडी गांव जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर रास्ते में अषाढ़ी गांव से आगे बदमाशों ने घेरकर घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन जा रहे युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा संवाद प्रेषण तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...