समस्तीपुर, मई 24 -- ताजपुर। भीषण गर्मी के बीच ताजपुर प्रखंड में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र के कई जगहों पर चापाकल फेल हो गए हैं या सूख गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में हॉस्पिटल चौक पर चापाकल पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा है। वहीं एनएच 28 में कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित चौक का एकमात्र चापाकल भी जवाब देने पर तुला है। उधर ग्रामीण इलाकों में फतेहपुर, चकहैदर समेत कई गांवों में अधिकांश चापाकल जवाब दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि नल-जल योजना से सीमित समय के लिए ही पानी मिलता है। शेष अवधि में चापाकल ही एकमात्र सहारा होता था। अब चापाकल फेल होने से हालात बिगड़ गए हैं। पेयजल की किल्लत के कारण मजबूरन लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी या जार का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं...