समस्तीपुर, मार्च 20 -- ताजपुर। ताजपुर बाजार में ईद के मौके पर भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रहा। बाजार क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक, हॉस्पिटल रोड, नीम चौक आदि स्थानों से होकर ऑटो, टोटो, मालवाहक आदि छोटे बड़े वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की भांति बेरोक टोक निर्बाध गति से जारी है। इस कारण रह रहकर वाहनों की लंबी कतार से जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार की हालत अस्त व्यस्त हो जाती है। आसपास एवं ग्रामीण इलाकों से ईद की खरीदारी करने आए ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो ईद के अवसर पर दो तीन रोज पहले से दिन रात बाजार की दुकानें खुली रहती है। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। ऐसे में बाजार होकर छोटी बड़ी गाड़ियों के निर्बाध परिचालन से ग्राहकों के अलावे दुकानदारों को भी...