बिजनौर, जनवरी 28 -- ताजपुर से पंडिया संपर्क मार्ग को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के प्रयासों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में गांव पंडिया, कासमपुर व मंगलेखड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम चांदपुर को शिकायती पत्र देकर व सीएम पोर्टल पर शिकायत कर मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंडिया गांव की पक्की सड़क मंडी समिति धामपुर द्वारा वर्ष 1988 में बनाई गई थी। जिस पर अब तक कई बार मरम्मत कार्य हो चुका है। वर्तमान में भी सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है और केवल तारकोल डालना शेष है। आरोप है कि सड़क के पास स्थित ताजपुर के आरआरसी सेंटर की भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा कूड़ेदान एवं खाद के पक्के गड्ढे बनवाए गए थे। जिन्हें बंद कराकर मुख्य सड़क को उखाड़कर दूसरी जगह नई सड़क बनाने की योजना बनाई जा रही है। ग्रामीणों क...