छपरा, फरवरी 26 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत में गुरुवार को डीडीसी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत कार्यालय, उच्च विद्यालय तथा स्थानीय अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में कुछ आवश्यक कमियां पाए जाने पर डीडीसी ने संबंधित कर्मियों को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मांझी के बीडीओ उपेंद्र दास ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पंचायत परिसर एवं उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। पंचायत में कराए गए वृक्षारोपण कार्य एवं खेल मैदान की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने सराहना की। साथ ही ...