समस्तीपुर, जनवरी 28 -- ताजपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय नीम चौक कस्बे आहर वार्ड 18 निवासी अभिषेक कुमार (26) नामक युवक का शव राजस्थान में उसके अपने ही रूम में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतक युवक नीम चौक निवासी शम्भू साह का पुत्र बताया गया। परिजनों के मुताबिक वह राजस्थान के गंगानगर में एक तेल कंपनी में मजदूरी काम करता था। एक महीना पहले घर से गया था। सोमवार को उसका शव ताजपुर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की दो छोटी छोटी पुत्री बताई जाती है। घर के कमाऊ पूत के इस तरह चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...