समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- ताजपुर। ताजपुर के एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार को एक महिला के परिजनों ने जांच में गड़बड़ी एवं गलत दवा लिखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला के परिजन भिंडी गांव के बताए गए। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले वे एक गर्भवती महिला को परेशानी होने पर नर्सिंग होम में इलाज कराने लाये थे। कई प्रकार की जांच के बाद कुछ दवा लिखकर घर जाने को बोला गया। इसके बाद वे लोग महिला को घर ले गए। इसी दौरान प्रसव वेदना होने पर मोरवा में डॉक्टर के पास ले गए जहां प्रसव के दौरान मृत शिशु का जन्म हुआ। वहीं पर परिजनों को बताया गया कि पहले से इलाज में संभवतः गलत दवा चल जाने के कारण मां के पेट में ही शिशु की मौत हो गई। इसपर परिजन आक्रोशित हो उठे और ताजपुर के कथित नर्सिंग होम पर पहुंच महिला चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाते...