ताजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ भ्रमण कर किया जन संवाद
समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- आरपी सिंह निराला ताजपुर। ताजपुर में भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम प्रभारी राजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में गांव चलो अभियान के तहत भेरोखड़ा एवं मोतीपुर में विभिन्न बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह नारी शक्ति वंदन अधिनियम समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी विमला सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी राकेश राज ने लोगों के बीच जनसंवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। जन संवाद के उपरांत कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों पर साफ़ - सफाई कर हर घर भाजपा का झंडा लगाया। इस कार्यक्रम में युवा नेता सज्जन कुमार, अरविंद पोद्दार, राजकमल पांडेय, संजीव कुमार उर्फ सोनू ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.