आगरा, मई 16 -- तेलंगाना में 15 से 17 मई तक 16वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम सत्र में आगरा के माधव गौतम ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए सबजूनियर बालक अंडर-29 किलोग्राम भारवर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। माधव ने पहले राउंड से लेकर फाइनल तक शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल व केरल के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर ताजनगरी का नाम रोशन किया। माधव गौतम के स्वर्ण पदक जीतने पर संघ के सचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, संतोष कुमार सिंह, डॉ. यूके शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...