आगरा, मार्च 23 -- ताजनगरी के पैरा ओलंपियन यश कुमार को उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण पुरस्कार मिलेगा। 24 जनवरी मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यश को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पेरिस पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यश पांच बार नेशनल चैम्पियन रहने के साथ-साथ कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं। 14 अप्रैल 1997 में दयालबाग में जन्मे यश कुमार को बचपन में पोलियो हो गया था, लेकिन यश ने पोलियो को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और 2019 में अपने खेल करियर की शुरुआत की। भोपाल में कोच मयंक ठाकुर के निर्देशन में प्रशिक्षण शुरू करने के बाद यश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले ही साल पैरा नेशनल केनो की केएल-1 श्रेणी में नेशनल चैम्पियन बन गए। इसके बाद से वह लगातार नेशनल चैम्पियन बने हुए हैं। 20...