आगरा, फरवरी 28 -- अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश चंद्र गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच का टॉस ताजगंज टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलनगंज टीम 6 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ताजगंज ने मैच 1 रन से जीत लिया। दूसरे मैच में खंदारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कचहरी घाट टीम 6 विकेट पर 75 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में महानगर टीम और जयपुर हाउस टीम आमने-सामने रहीं। महानगर टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हु...