ताखा में भी धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख का जन्मदिन
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- ऊसराहार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ताखा क्षेत्र में मामन, ताखा, ऊसराहार, सरसईनावर और भरतिया कोठी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। बेबी हार्ट प्ले स्कूल में बच्चो के बीच केक काटा गया। इस मौके पर सहकारी समिति ताखा के अध्यक्ष आशू यादव, संग्राम सिंह चौहान, रामजीवन यादव, संदीप कुमार लालू, गोविन्द यादव, आलोक यादव, सेक्टर प्रभारी मनोज भदौरिया, बीडीसी डिम्पल यादव, श्री नंदन यादव, रिंकू यादव, जीतू यादव, डॉ. जलील, सलामुद्दीन और डॉ. राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया यह भी पढ़ें- केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया यह भी पढ़ें- बुगरासी में सपाइयों ने मनाया अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.