गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर लच्छीपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना कुशमी एन्क्लेव का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने मानूसन सीजन के मद्देनजर ब्लॉक बी-01, ब्लॉक बी-2 और ब्लॉक -3 में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि स्टिल्ट फ्लोर का निर्माण हो जाएगा तो बारिश में भी काम प्रभावित नहीं होगा। कुश्मी एन्क्लेव में ब्लॉक ए-1 का स्टिल्ट फ्लोर पूरा हो चुका है। और प्रथम तल का निर्माण कार्य चल रहा है। ब्लॉक बी-1 में स्टिल्ट स्लैब, जबकि बी-2 और बी-3 में राफ्ट फाउंडेशन पूरा कर कॉलम एवं शीयर वॉल का निर्माण जारी है।

आवासीय योजना का विकास 172.86 करोड़ रुपये की लागत से 4.72 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस ...