ताइपे, मई 20 -- ताइवान में भारतीय प्रवासी मजदूरों को लेकर उठी कुछ विरोध की आवाजों और नस्लीय टिप्पणियों पर ताइवान सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत में ताइवान के दूतावास के रूप में काम करने वाले ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन घटनाओं की निंदा की है और स्पष्ट किया है कि कुछ व्यक्तियों की यह सोच ताइवान के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती।पूरा मसला क्या है? यह पूरा विवाद ताइवान में भारतीय कामगारों को नौकरी देने की नीति और मई 2026 में सामने आई एक ताजा नस्लभेदी घटना से जुड़ा है। विवादित होर्डिंग: हाल ही में ताइवान के काऊशुंग शहर में स्थानीय परिषद चुनाव के एक निर्दलीय उम्मीदवार ली हंग-यी ने एक बेहद आपत्तिजनक चुनाव प्रचार होर्डिंग लगाया। इस होर्डिंग में एक पगड़ीधारी व्यक्ति और उल्टे भारतीय झंडे को 'प्रतिबंध' (N...